Site icon Grand Gumber News

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा आज 14 फरवरी को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि मनाई गई,

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 14 फरवरी को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि मनाई गई, और उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
सम्बोधित करते हुए संयोजक ज़फ़र अली ,हरीश तिवारी ने कहा कि स्व शुक्ल जी अविभाजित मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, लोकसभा सांसद भी रहे , पण्डित शुक्ल जी किसानों के हितैषी थे ,उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नहर और बांधो के जाल बिछाया जिसका सुखद परिणाम अब दिख रहा है ,आज किसान खुशहाल और समृद्ध है ,उसका श्रेय श्यामचरण शुक्ल जी को जाता है।
उन्होंने कहा आज देश का किसान अपनी मेहनत का मूल्य पाने के लिए जूझ रहा है ,जो लोग 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात करते थे आज किसानों की मार्ग पर कील गाड़ रहे है ,जो अत्यंत ही अन्याय पूर्वक है।
कार्यक्रम में ज़फ़र अली, हरीश तिवारी,माधव ओत्तालवार, त्रिभुवन कश्यप, राजेश शर्मा, सत्येंद्र तिवारी, दीपक रायचेलवार ,जगदीश कौशिक,मनोज शुक्ला ,मनोज शर्मा,मनोज सिंह,अफ़रोज़ बेगम,अंजलि यादव,राजेश ताम्रकार,दिनेश सूर्यवंशी,प्रिया शर्मा,गौरव एरी,चंद्रहास केशरवानी आदि उपस्थित थे।

ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Exit mobile version