Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा पुलिस का साइबर क्रैकडाउन₹1.62 करोड़ मनी म्यूल अकाउंट्स का खुलासा, तीन आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे मनी म्यूल अकाउंट्स का पर्दाफाश किया है। जांच में अब तक ₹1.62 करोड़ से अधिक की अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है।पुलिस ने चांपा में कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों से ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी निवेश, जॉब ऑफर और KYC अपडेट जैसे झांसे में लोगों को फंसाकर उनके पैसे ट्रांसफर करने में साइबर गिरोह की मदद करते थे।एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि मनी म्यूल भी अपराध में उतना ही दोषी है जितना ठग। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट या जानकारी साझा न करें।

Exit mobile version