Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान साप्ताहिक बाजारों में दी जा रही यातायात नियमों की जानकारी

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में हेलमेट एवं यातायात जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में साप्ताहिक बाजारों, स्कूलों और मेलों में लोगों को हेलमेट पहनने, ट्रिपल सवारी से बचने, तेज गति से वाहन न चलाने, और मोबाइल पर बात न करने की अपील की जा रही है।

SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार ने बिर्रा क्षेत्र के सिलादेही मेले में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों में सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें।

Exit mobile version