Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता,हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान विकास उर्फ छोटा पटेल निवासी जयरामनगर, मस्तूरी बिलासपुर के रूप में हुई है।14 जुलाई को प्रार्थी सूरज तिवारी ट्रक से सीमेंट लेकर चांपा जा रहा था। सुबह तरौद चौक अकलतरा में चार बदमाशों ने उस पर हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया और 5 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पहले ही दो आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा जा चुका है।फरार चल रहा विकास उर्फ छोटा पटेल पुलिस की लगातार तलाश में था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version