Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई पामगढ़ में 2 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 5 मवेशी और वाहन जब्त

थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 नग मवेशी और एक छोटा हाथी वाहन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम त्रिवेंद्र यादव और शत्रुहन यादव, निवासी कुरेली थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर बताए गए हैं। दोनों आरोपी वाहन में बांधकर मवेशियों को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और एएसपी उमेश कश्यप व डीएसपी जितेंद्र खुंटे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम ससहा के अटल चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 5 मवेशी रस्सियों से बंधे मिले।आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे मवेशियों को अवैध रूप से बाजारों में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। इस पर पुलिस ने धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु क्रूरता परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(डी) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा के साथ एसआई रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, आरक्षक प्रहलाद बनर्जी, ओम प्रकाश कुर्रे, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान सहित पामगढ़ पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version