31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

जांजगीर-चांपा पुलिस ने 56 लाख का अवैध मादक पदार्थ नष्ट किया 280 किलो गांजा और 1560 नशीली टैबलेट फर्नेस में जलाकर किया गया नष्ट

जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 लाख रुपए से अधिक कीमत का अवैध मादक पदार्थ नष्ट किया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की मौजूदगी में चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज के फर्नेस में की गई।पुलिस के अनुसार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए 280 किलो 880 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 56 लाख 17 हजार रुपए है, को नष्ट किया गया। इसके अलावा 10 हजार रुपए कीमत की 1560 नशीली टेबलेट भी जलाकर नष्ट की गईं।सभी नशीली सामग्री 16 प्रकरणों में जब्त की गई थी, जिनका निराकरण न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद किया जा चुका था। कार्रवाई पूरी तरह से सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखकर की गई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी नीलिमा डीग्रस्कर, पर्यावरण संरक्षण अधिकारी डॉ. अजय भगत, पुलिस विभाग के अधिकारी और प्रकाश इंडस्ट्रीज का प्रबंधन स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles