Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा पुलिस में शुरू हुआ ‘उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार हर माह मिलेगा सम्मान, पहले ही दिन 7 जवानों को मिला प्रशस्ति पत्र

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने “उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार” योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हर महीने की पहली तारीख को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को इस पहल की पहली कड़ी में 7 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में पामगढ़ थाना के उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा और सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे ने गुम इंसान तलाश व ई-साक्ष्य अपलोडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, शिवरीनारायण थाना के आरक्षक बृजेश धृतलहरे को न्यायालयीय डाटा एंट्री में सर्वोच्च योगदान के लिए सराहा गया। आरक्षक सुमंत कंवर और जय कुमार उरांव ने गुमशुदा बालक की जल्द बरामदगी में उल्लेखनीय कार्य किया। रक्षित केंद्र के प्र.आर. देव रत्नाकर और यातायात शाखा के आरक्षक प्रशांत साहू को भी महत्वपूर्ण समन्वयात्मक भूमिका के लिए सम्मान मिला।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, डीएसपी जितेंद्र खूंटे, निरीक्षक रंजीत कंवर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसपी पाण्डेय ने कहा कि यह पहल पुलिस विभाग में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाएगी। सम्मानित पुलिसकर्मियों के नाम उनकी सेवा पुस्तिका में भी दर्ज किए गए हैं।

Exit mobile version