Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा पुलिस सैलरी पैकेज से शहीद आरक्षक के परिवार को बड़ी राहतस्व. आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग की मानवीय पहल के तहत थाना चांपा में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी के बाद घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में मौके पर ही निधन हो गया था।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर शाखा नैला के बैंक प्रबंधन द्वारा यह बीमा राशि स्व. आरक्षक की पत्नी को सौंपी गई। यह सहायता पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है, जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों के परिवारों को संकट के समय आर्थिक संबल देना है।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Exit mobile version