Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा थाना मुलमुला क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजकुमार राठौर निवासी नरियरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने 25 सितंबर की शाम पीड़िता के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी, लेकिन शोर मचाने पर भाग निकला।मामले की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़कर पूछताछ में अपराध स्वीकारने पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार और प्रआर बलबीर सिंह की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version