34.2 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी व कच्ची महुआ शराब के साथ दो मामलों में आरोपी पकड़े गए

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा थाना पुलिस ने भैसा बाजार मुक्तिधाम रोड के पास दबिश देकर 35 पाव देशी शराब के साथ भरतलाल कश्यप निवासी कटनई को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इसी दिन थाना पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर मोटरसाइकिल से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बालक को न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा। दोनों ही मामलों में पुलिस टीम की कार्रवाई को सराहनीय बताया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles