
जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला आदतन जुआड़ी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर एक बार फिर कानून के शिकंजे में आ गया है। आरोपी ने बीते 3 जुलाई को शराब के नशे में ग्राम कोटमीसोनार निवासी बबलू केसर को गाली-गलौच और जातिसूचक अपशब्द कहे थे, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल BNS एवं SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पकड़ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी। अंततः एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मणीकांत पांडेय व अन्य स्टाफ की टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जिला जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय और सोमेश शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी आदतन अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।




