Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत साजिश का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सुहागा मिला शराब बरामद

बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में 15 सितम्बर को शराब सेवन के बाद दो युवकों की मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस ने 24 घंटे में गुत्थी सुलझा ली।मुख्य आरोपी भोला उर्फ सुरेन्द्र टण्डन और उसके चचेरे भाई अनिल टण्डन ने योजना बनाकर अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाया और मृतकों को पीने के लिए दिया।

शराब पीते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सुहागा, रेपर और बड़ा सूजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।मामले में BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

Exit mobile version