Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा में दम्पत्ति ने एक साथ लगाई फांसी बेटे की मौत के सदमे में उठाया कदम, जांच जारी

जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव में एक दम्पत्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। घर के आंगन में पेड़ से लटककर दोनों ने जान दे दी। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल वीडियो बरामद होने की बात सामने आई है।एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दम्पत्ति बेटे की मौत के बाद मानसिक तनाव में थे। पुलिस जब्त सामग्री की जांच कर रही है।घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version