26.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

जांजगीर चांपा में दो भाई घायल,चाकूबाजी की हुई घटना, नशे में धुत युवक ने चाकू से किया हमला, कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के बाजार पारा बम्हनीडीह में मंदिर के पास बैठकर गेम खेल रहे दो सगे भाई शिव सोनी 17 वर्ष और शिवम सोनी 16 वर्ष पर नशे में धुत युवक जागेश्वर ने ताबड़तोड़ हमला किया । जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की है।, दोनो भाई शिव और शिवम सोनी पास के मंदिर में बैठकर मोबाईल फोन पर गेम खेल रहे थे। इस बीच युवक जागेश्वर महंत आया और कुछ कहे बिना ही अपने पास रखे चाकू से दोनों भाईयों पर हमला कर दिया जिससे दोनों को संभालने का मौका नहीं मिला। जिसमें शिवम के पेट ओर हाथ तथा शिव के हाथों में गंभीर चोट आई है। शिवम की पेट के अंदर चाकू घुसने से हालत गंभीर हैं। दोनों भाईयों का जिला अस्पताल जांजगीर में प्राथमिक उपचार के बाद बिलापसुर रेफर किया गया है। आरोपी जागेश्वर महंत जोकि घटना के बाद फरार हो गया था उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है किस कारण से घटना को अंजाम दिया है। अभी अज्ञात है पूछताछ की जा रही है। अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles