Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा में बाउंड्री विवाद पर बलवा, 5 महिलाओं सहित 7 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए बलवा और मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक राय होकर पीड़िता और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज, हाथ-मुक्का, लाठी और ब्लेड से मारपीट की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Exit mobile version