जांजगीर-चांपा में युवक को बीच सड़क पर मार डाला:सिर को कुचल कर की गई हत्या, लाश के पास ऑटो और पत्थर बरामद
जांजगीर चांपा जिले के भारत माला रोड में एक ऑटो चालक का शव मिला है, जिसके सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। आस-पास के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। यह घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।







