Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चांपा में 8.45 करोड़ की शेयर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार पश्चिम बंगाल से पकड़ा आरोपी, कार-कार्ड सहित कई दस्तावेज जब्त

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अधिक लाभ और मासिक ब्याज का झांसा देकर लोगों से करीब 8.45 करोड़ रुपये निवेश करवाए और बाद में रकम लौटाने से बचता रहा।पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देबनाथ के कब्जे से एक कार, कई बैंक चेकबुक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, दस्तावेज, मोबाइल और नकदी बरामद की है। मामले में धारा 420 व 34 के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version