Site icon Grand Gumber News

जांजगीर-चाम्पा में अपराध रोकथाम के लिए रिस्पॉन्स टीम गठित, 24×7 तैनात जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस, आपात स्थिति में तुरंत पहुंचेगी पुलिस

जिले में लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। यह टीम आपराधिक घटनाओं, आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसी परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी। टीम का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना और असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना है।रिस्पॉन्स टीम में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जो अत्याधुनिक संचार उपकरणों से लैस वाहनों के साथ 24×7 ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। टीम भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बैंक-सराफा बाजारों में संदिग्धों पर नजर रखने, जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री और आपराधिक घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगी।इस टीम का संचालन CSP कविता ठाकुर के नेतृत्व में होगा, जो जिले भर में अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम की निगरानी होगी।

Exit mobile version