Site icon Grand Gumber News

जांजगीर पुलिस की कड़ी कार्रवाई 7 शराबी चालक गिरफ्तार, 77 वाहनों पर चालान

जांजगीर–चांपा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश और एएसपी यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में हाइवे व शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें 7 शराबी वाहन चालकों को पकड़कर उनके वाहन जप्त किए गए और धारा 185 MV Act के तहत मामला दर्ज किया गया।अभियान में बिना हेलमेट 21, ट्रिपल सवारी 20 तथा तेज गति, नो पार्किंग, बिना सीट बेल्ट सहित कुल 77 वाहन चालकों को चालान किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।

Exit mobile version