Site icon Grand Gumber News

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा जिले में अपराधों की रोकथाम के तहत थाना जांजगीर पुलिस ने शारदा चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू तांती निवासी मुडापार चौकी मानिकपुर, जिला कोरबा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Exit mobile version