Site icon Grand Gumber News

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशीली टैबलेट बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार 4320 टैबलेट बरामद, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई जारी है। थाना जांजगीर और साइबर टीम ने पहले सन्नू कश्यप निवासी मुड़पार को केरा रोड पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर 4320 नशीली टैबलेट जब्त की थी।इस मामले में फरार आरोपी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी निवासी कोसमंदा को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके पास से 320 नशीली टैबलेट बरामद हुईं। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, एएसआई नरेंद्र डिक्सेना और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version