Site icon Grand Gumber News

जांजगीर में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई मॉडिफाई साइलेंसर और शराबी चालक पर शिकंजासात बुलेट चालकों से साइलेंसर उतरवाया, चार नशे में वाहन चलाने वाले गिरफ्तार

जांजगीर चांपा यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण रोकने विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाई साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एक ही दिन में 7 बुलेट चालकों को पकड़ा गया, जिनसे मौके पर ही साइलेंसर निकलवाकर समझाइश दी गई।इसके अलावा 4 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोबारा नियम उल्लंघन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश और एएसपी यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाया गया। यातायात पुलिस ने अपील की है कि नागरिक शराब पीकर या तेज गति में वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा नाबालिगों को वाहन न सौंपें।

Exit mobile version