Site icon Grand Gumber News

जांजगीर में युवक को हनी ट्रैप में फंसा कर मांगी 17 लाख की फिरौती, महिला व पुरुष आरोपी गिरफ्तार, 6 घंटे में युवक सकुशल बरामद

जांजगीर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को हनी ट्रैप में फंसा कर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।घटना 12 जून की है। ग्राम बसंतपुर निवासी बुधराम साहू का बेटा किशन साहू शाम को घूमने निकला था। रात आठ बजे किशन के मोबाइल से उसके पिता को फोन आया।

फोन करने वाले ने कहा कि किशन को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है और उसका वीडियो बना लिया गया है। वीडियो वायरल न करने और किशन को छुड़ाने के एवज में 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।आरोपियों ने किशन के साथ मारपीट की और उसके पिता को बार-बार फोन कर पैसे देने का दबाव बनाया। जांजगीर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।

पुलिस ने अभय कुमार सूर्यवंशी 22 साल और आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू 26 साल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो स्कूटी भी जब्त की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि युवक को सोशल मीडिया के जरिए जाल में फंसाया गया था।फिलहाल पुलिस ने धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version