Site icon Grand Gumber News

जागरुकता के आभाव में शहर में संचालित की गई ‘रेंट साइकिल योजना’ प्लॉप।

यातायात के तमाम साधन आ गए हैं, लेकिन आज भी सायकिल का महत्व कम नहीं हुआ है। बदलते युग में अब साइकिल को यातायत के लिहाज से ही नहीं बल्कि बेहतर सेहत बनाने के लिए भी उपयोग किया जाने लगा है। सोमवार को वर्ल्ड साइकिल दिवस मनाया गया, हर साल 3 जून को वर्ल्ड साइकिल डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2018 में तीन जून को वर्ल्ड सइकिल डे मनाने की घोषणा की थी। वर्ल्ड साइकिल दिवस मनाने के पिछे की मुख्य वजह यह है कि लोगों को यातायात के बदलते युग में साइकिल के महत्व को समझाया जा सकें। इसके साथ ही साइकिल किस तरह सेहतमंद और एक्टिव बनाए रखता है, इसे बताया जा सके।

शहर के युवाओं द्वारा राइडिंग सोसाइटी क्लब भी बनाया गया है। इसमें डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारी समेत अन्य पेशे से जुड़े करीब 50 से अधिक साइकिल राइडर इस ग्रुप में शामिल हैं। साइकिल के प्रति लोगों का रुझान देखते हुए, स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में रेंट पर साइकिल देने की व्यवस्था की है, लेकिन देखरेख, जागरुकता के अभाव में रेंट साइकिल योजना प्लॉप होती नजर आ रही है, आप खुद देखिए प्रमुख चौक चौराहा में जिन स्थानों पर रेंट साइकिल के लिए जगह सुरक्षित किया गया है, वहां ऑटो वाले, कबाड़ वालों ने कब्जा कर रखा है। चारों तरफ से साइकिल इन बेजाकब्जा से ढक गया हैं, शहर वासियों का कहना है, निगम योजना तो अच्छी बनती है लेकिन मॉनिटरिंग, संचालन में रुचि नहीं लेती जिसके चलते योजनाएं दम तोड़ देती है।

Exit mobile version