Site icon Grand Gumber News

जागरूकता का अभाव : मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा होने के बाद भी बिलासपुरवासी सड़क किनारे खड़ी कर रहे वाहन।

बिलासपुर में पार्किंग को लेकर अभी भी लोग जागरुक नजर नहीं आ रहे हैं। अब बीच बाजार से लेकर शहर के मुख्य मार्ग में पार्किंग की अवस्था देखने को मिल रही है। नेहरू चौक कलेक्टर ऑफिस, आईजी ऑफिस वाली रोड में पार्किंग की अव्यवस्था देखी गई है। जबकि सामने मल्टी लेवल पार्किंग बना हुआ है। उसके बाद भी गली में जाम की स्थिति निर्मित होती है। लगातार यातायात पुलिस द्वारा पार्किंग को लेकर कार्यवाही भी किया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद लोग गाड़ियों को कहीं भी खड़े कर देते हैं। जिसकी वजह से जाम लग जाता है। मल्टीलेवल पार्किंग होने के बावजूद उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही भी किया जा रही है। बावजूद इसके लोगों में किसी प्रकार की जागरूकता नजर नहीं आ रही है।

Exit mobile version