Site icon Grand Gumber News

जानबूझकर बछिया को कार से कुचलने पर मचा बवाल, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

कार से कुचलकर बछिया को मार देने का मामला तूल पकड़ने लगा है, गौ सेवक बुधवार को मृत बछिया को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहाँ युवकों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। गौ सेवको ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे तारबाहर चौक, चर्च के सामने कार चालक ने जानबूझकर सड़क पर बैठी बछिया को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की थाने में रिपोर्ट करने के बाद गौसेवक जिला पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां मृत बछिया का पोस्टमार्टम किया गया, इस दौरान आक्रोशित युवकों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जानबूझकर एक बार बछिया के ऊपर कार चला दिया गया, फिर वापस से उसे कुचला गया। गाड़ी नंबर और प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन चालक का नाम शेख शाहिद बताया जा रहा है, जिसका तार बहार में मटन दुकान है। गौ सेवक इस मामले में पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने से भी नाराज है, जिनका मानना है कि इस मामले में छत्तीसगढ़ में प्रचलित पशु हत्या अधिनियम लगाया जाना चाहिए।

Exit mobile version