Site icon Grand Gumber News

जिंदल के कोल माइंस के मुख्य द्वार में ग्रामीणों का धरना और चक्काजाम

रायगढ़ के जिंदल कोल माइंस में हुए हादसे के बाद यहां के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया।जहां उन्होंने कोयला खदान हादसे में घायल मजदूर के मौत के बाद मुआवजे की मांग कर रहे हैं।बड़ी संख्या में कोल माइंस पहुंचे ग्रामीणों ने मांग रखी की जल्द से जल्द घायल और मृत्यु मजदूरों को मुआवजा दिया जाए जिससे उन्हें आजीविका मैं परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि शुक्रवार को जिंदल के कोयला खदान हादसे में एक मजदूर की मौत और दो मजदूर घायल हो गए थे।वही एक घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हुई थी। हालांकि ग्रामीणों के आंदोलन और धरना प्रदर्शन के बाद इस दिशा में उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है

Exit mobile version