Site icon Grand Gumber News

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न , आज घोषित होंगे नतीजे

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2024 बुधवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ, 10 पदों के लिए 1935 मतदाताओं ने अपना मत प्रयोग किया है। गुरुवार को मतगणना किया जाएगा. परिणाम घोषणा के बाद जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान जूनियर और नए मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया ।

बुधवार को अधिवक्ता संघ का चुनाव गहमा गहमी के बीच शुरू हुआ, प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटा लिया गया। इस बार 10 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसमें अध्यक्ष के लिए सात उम्मीदवार, सचिव के लिए सात प्रत्याशी, कार्यकारिणी के लिए पंद्रह उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। वही इस बार जूनियर अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर काफी रुचि नजर आयी. गुरुवार को 11:00 बजे से मतगणना होगी जो 4:00 बजे तक चलेगी. उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वोक्स पॉप अलग-अलग पदों के दावेदार अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं. महिला प्रत्याशियों का कहना है कि यहाँ शौचालय, फीडिंग रूम वेटिंग रूम की कमी हैं। प्रत्याशियों का कहना हैं जीतने पर इसके लिए प्रयास किया जाएगा, तो वही अधिवक्ताओं से संबंधित समस्याओं को दूर करने की चेष्टा होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version