Site icon Grand Gumber News

जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, किया गया जिला मुख्यालय का घेराव, खाद बीज की कमी और स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बुधवार को युक्ति युक्तकरण से स्कूलों में ए समस्या के साथ खेती किसानी के समय खाद बीज की कमी को लेकर बिलासपुर में प्रदर्शन किया गया इस मौके पर बैलगाड़ी में कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया इसके बाद जिला शिक्षा विभाग पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पिछले कुछ समय से प्रदेश में युक्तियुक्तकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है क्योंकि सरकार ने इसने योजना के माध्यम से जहां स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की कोशिश की है तो वहीं काम विद्यार्थी वाले स्कूलों को बंद भी किया गया है इसके अलावा शिक्षकों को ट्रांसफर भी किया गया है इसके बाद अब सरकार का मानना है कि स्कूलों में काफी हद तक शिक्षकों की कमी पूरी हो गई है लेकिन कांग्रेस का मानना है कि सरकार कैसे निर्णय से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। और विद्यार्थियों को काफी समस्या हो रही है इसके अलावा मौजूदा समय में बारिश शुरू हो गई है और किसान खेती की साड़ी में जुड़ गए हैं लेकिन बीज खाद यूरिया की कमी ने किसानों के लिए मुसीबत उत्पन्न कर दी है सोसाइटी में खाद यूरिया उपलब्ध नहीं है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया बैलगाड़ी में बड़ी संख्या में पहुंचे जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार युक्तियुक्तकरण के माध्यम से व्यवस्था बनाने की जो बात कह रही है वह मौजूदा समय में विफल साबित हो रहा है तो वही खाद यूरिया की कमी किसानों के लिए चिंता का सबब बन रही है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर यह घेराव किया जा रहा है हालांकि यह चरणबद्ध आंदोलन है इसके बाद भी अगर सरकार नहीं जाती है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस के इस हल्ला बोल प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए जहां उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी की युक्ति युक्त करण में जिस तरह की समस्या आ रही है उसे जल्द से जल्द दूर किया जाए इसके अलावा खाद बीज यूरिया के संकट को जल्द से जल्द दूर करने पर किसानों को सुविधा होगी और वह आसानी से अपनी खेती कर सकेंगे हालांकि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जानबूझकर भाजपा की सरकार इन सामग्रियों का संकट उत्पन्न कर रही है ताकि किसान की धान में कमी आए और उन्हें कम धान खरीदना पड़े।

Exit mobile version