Site icon Grand Gumber News

जिला खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई होगी एफआईआर,वैध रेत घाट का संचालन शुरू नहीं होने से बढ़ रहे हैं अवैध उत्खनन के मामले

जिला खनिज विभाग के द्वारा पिछले दिनों जिले में अवैध उत्खनन को लेकर वह स्तर पर कार्रवाई की जा रही है पिछले एक सप्ताह में ही खनिज विभाग के द्वारा बड़ी संख्या में अवैध रेत उत्खनन को लेकर ट्रैक्टर हाईवे और पोकलेन को जप्त किया गया है अभी तक 50 से अधिक ट्रैक्टर को अवैध उत्खनन करते पकड़ा गया है जिन पर कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध उत्खनन को लेकर जिला खनिज विभाग सख्त है और इस दिशा में लगातार कार्रवाई हो रही है संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई जारी है तो इसमें बड़ी संख्या में अवैध उत्खनन के मामले भी सामने आ रहे हैं वैसे में अब खनिज विभाग जुर्माने की जगह अब उन पर एफआईआर करने की तैयारी हो रही है। खनिज विभाग का मानना है कि इस तरह से अवैध उत्खनन में कमी आने की संभावना है लेकिन दूसरी ओर यह अवेद्युत खनन क्यों किया जा रहा है इसकी भी वजह जानने की आवश्यकता है दरअसल छत्तीसगढ़ शासन ने रेट घाट का आवंटन तो कर दिया लेकिन इन वैध रेत घाट को संबंधित ठेकेदार को नहीं दिया गया है क्योंकि औपचारिकताओं को पूरा नहीं करने की वजह से यह घाट अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं जिसका फायदा यह अवैध उत्खनन करने वाले लोग उठा रहे हैं जिसके मध्य नजर इस टावर तोड़ कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि अब अवैध उत्खनन में कमी आएगी।

Exit mobile version