
कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश, उद्योग स्थापना और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस वर्ष जिले में 12 नए उद्योग स्थापित हुए, जिनमें 50 करोड़ 80 लाख रुपये का निवेश हुआ और 237 लोगों को रोजगार मिला।

कलेक्टर ने भूमि विवाद, बैंकिंग प्रक्रिया और अधोसंरचना सुधार पर जोर देते हुए लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बेहतर करने और नए निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।




