Site icon Grand Gumber News

जिला न्यायालय में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल अदालत परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर जिला न्यायालय में शुक्रवार दोपहर दो पक्षकार पेशी के दौरान आपस में भिड़ गए। मामूली विवाद तेज बहस में बदला और देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर ड्यूटी पुलिस पहुंची और दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।

Exit mobile version