30.4 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

जिला पंचायत सचिव संघ का विशेष बैठक आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्षता श्याम कार्तिक जायसवाल के अध्यक्षता में

जिला पंचायत सचिव संघ का विशेष बैठक आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्षता श्याम कार्तिक जायसवाल के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अरईबंद के बैठक में शासकीय कार्य मे व्यवधान करने वाले के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने हेतु माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला कलेक्टर महोदय एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर (छः ग.) को विज्ञापन किया गया एवं साथ संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत अरईबंद जनपद पंचायत तखतपुर सचिव श्री सीताराम कौशिक को मासिक बैठक के दौरान ग्राम के श्री सरजू यादव पिता श्री रामप्रकाश यादव और पिंटू यादव पिता श्री रामप्रकाश यादव के द्वारा गाली गलौज करने जबरदस्ती पंचायत भवन में दाखिल होकर शासकीय कार्य मे ब्यवधान डालते हुए पंचायत सचिव श्री सीताराम कौशिक से अभद्रता व्यवहार, माँ- बहन की गंदी -गंदी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये कहा कि पंचायत में आवोगे तो जान से मार देगे।जिसके खिलाफ में जिला पंचायत सचिव संघ बिलासपुर के द्वारा गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री थानेश्वर सिंह ठाकुर ,कार्यकारी अध्यक्ष श्री सचिन कौशिक , संगठन सचिव सालिक सिंगोरे,ब्लॉक अध्यक्ष कोटा श्री लव जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्री भानु विश्वकर्मा , महासचिव श्री कैलाश पटेल , महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रेखा पाण्डेय , श्रीमती पूर्णिमा यादव , सदस्य- श्री डॉ मनमोहन साहेब टंडन एवं बड़ी संख्या में सचिव उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला सचिव संघ के सचिव अभ्युदय तिवारी द्वारा प्रसारित किया गया।*

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles