Site icon Grand Gumber News

जिला प्रशासन की समय सीमा की बैठक सोमवार की जगह इस बार मंगलवार को आयोजित।

जिला प्रशासन की समय सीमा की बैठक सोमवार की जगह इस बार मंगलवार को आयोजित हुई। सोमवार को होली होने की वजह से दूसरे दिन बैठक हुई, इस दौरान अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने निर्देश दिए गए हैं। वहीं आचार संहिता लगे होने के कारण किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने की बात कही गई हैं।

वहीं अनावश्यक काम के लिए अवकाश नहीं लेने की चेतावनी दी गई है। छूट्टी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। अधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर विभाग के काम जल्द निपटाने के निर्देश दिये गए है। पेंडिंग मामले होने पर संबंधित अफसरों पर कड़े कार्यवाही की बात कही गई हैं। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version