Site icon Grand Gumber News

जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शनिवार शाम को हैप्पी स्ट्रीट में स्विप संध्या एक शाम लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन।

निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरण अभियान स्वीप के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शहर वासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया ।सांस्कृतिक संध्या में रायपुर से आए इंडियन रोलर ग्रुप की प्रस्तुति ने शहर वासियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवनीश शरण ने उपस्थित जन समूह को आगामी लोकसभा चुनाव में 7 मई को अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन बिलासपुर का ध्येय वाक्य है शत मतदान बिलासपुर का अभिमान, इसे पूरा करने कलेक्टर ने शहर वासियों से अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस विभाग, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version