Site icon Grand Gumber News

जिला में लोकसभा निर्वाचन के लिए 06 विधानसभाओं में 60 संगवारी मतदान केन्द्र, मतदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी “महिलाएं” ही संभालेंगी।

जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए 06 विधानसभाओं में 60 संगवारी मतदान केन्द्र बनाएं गए हैं। इन केन्द्रों में मतदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। संगवारी केंद्र में पूरी व्यवस्था कर ली गई है यहां सेल्फी जोन के लिए बोर्ड बनाया गया है और बूथ क्रमांक के लिए दिशा निर्देश के लिए भी बोर्ड लगाया गया है। केंद्र को पिंक कपड़े से सजाया गया है, साथ यहां महिलाओं कर्मियों के लिए खाने-पीने बैठने की सारी व्यवस्था की गई है, वही संगवारी मतदान केन्द्र की जिम्मेदारी मिलने पर महिलाएं उत्साहित हैं। महिलाओं ने कहा कि मतदान कराने की इस महती जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी।

Exit mobile version