Site icon Grand Gumber News

जिला लघु एवं सहायक उद्योग संघ के द्वारा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का सीएमडी चौक में स्वागत।

जिला लघु एवं सहायक उद्योग संघ के द्वारा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का स्वागत सीएमडी चौक में किया गया जहां बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। हरीश केडिया ने बताया कि व्यापारी संघ द्वारा हमेशा से ही केंद्रीय मंत्र तोखन साहू को समर्थन दिया गया। और यह बहुत सौभाग्य की बात है बिलासपुर को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस चर्चा में संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा ने बताया कि हमें यकीन है कि केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू उद्योग को एक अच्छी और नई दिशा देंगे और निश्चित रूप से शहर और व्यापार का विकास अच्छी दिशा में होगा।

Exit mobile version