Site icon Grand Gumber News

जिला शिक्षा अधिकारी की कार क्रेन से टकराई,बड़ा हादसा टला कार क्षतिग्रस्त, अधिकारी-पत्नी को आई चोट

थाना सिविल लाइन अंतर्गत मिनोचा कॉलोनी स्मार्ट सिटी रोड पर रविवार शाम जिला शिक्षा अधिकारी की कार सामने से आ रही क्रेन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एयरबैग खुलने से अधिकारी और उनकी पत्नी की जान बच गई।सूत्रों के अनुसार, डीईओ राजेन्द्र तिवारी अपनी पत्नी के साथ जीपीएम से शहर लौट रहे थे। कार क्रमांक सीजी 10 बीयू 0990 जैसे ही स्मार्ट सिटी रोड पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेन से सीधी भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए।हादसे में डीईओ और उनकी पत्नी को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी। कुछ ही देर में सिविल लाइन थाना पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर यातायात थाने में खड़ा करवा दिया है। डीईओ ने बताया कि वे बाजार से शासकीय कार्य के लिए कुछ जरूरी सामान लेने आए थे और लौटते समय हादसा हो गया।

Exit mobile version