Site icon Grand Gumber News

जिला स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर में 15–16 दिसंबर 2025 को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन इंडोर स्टेडियम बहतराई में किया गया। महोत्सव में जिलेभर से लगभग 300 युवाओं ने कला, साहित्य और लोकसंस्कृति की विभिन्न विधाओं में सहभागिता की।

समापन अवसर पर बिलासा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एस.आर. कमलेश ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, बिलासपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Exit mobile version