Site icon Grand Gumber News

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्नगणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय

जिला कार्यालय मंथन सभाकक्ष में एडीएम एस.एस. दुबे की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी और 6 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद मिलाद-उन-नबी को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।बैठक में तय हुआ कि गणेश विसर्जन केवल 5, 6 और 7 सितम्बर को ही किया जाएगा।समितियों को विसर्जन मार्ग और समय की सूचना संबंधित थानों में देना अनिवार्य होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और साउंड लिमिटर लगाना जरूरी होगा।

ध्वनि 70 डेसीबल से अधिक होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्लास्टिक उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।एडीएम ने पुलिस, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, बिजली, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था से जुड़े विभागों को सजग रहकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्व पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने पर भी जोर दिया।बैठक में समाज प्रमुखों और धार्मिक संगठनों ने भरोसा दिलाया कि पर्व हमेशा की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अरुण खलखो, एडीशनल कमिश्नर खजांची कुमार, एसडीएम मनीष साहू, एडीशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, विभागीय अधिकारी, सामाजिक संगठन और शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version