Site icon Grand Gumber News

जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक तौर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा।

जिले में व्यापक तौर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने महिलाएं भी मतदाता जागरूकता की अलख जगा रही है।

जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र घुटकू, बंधवापारा, नुनियापारा, सत्तीपारा, सिंगारबाड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुई। कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाकर मतदाता जागरूकता धूमधाम से मनाया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत बेलतरा में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेमेरताल क्लस्टर से पीआरपी, संकुल पदाधिकारी, समूह की दीदियां, ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने मिलकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने मतदाता जागरूकता शपथ ली।

Exit mobile version