Site icon Grand Gumber News

जिले के शातिर मोटर सायकल चोर को पकड़ने में मिली सफलता ,घूम-घूमकर की मोटर सायकल की चोरी , 02 आरोपी सहित 01 खरीददार गिरफ्तार…

जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना बलौदा में मोटर सायकल चोरी की सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर चोरी गए मोटर सायकल एवं आरोपियों कि पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में जरिये मुखबिर सूचना पर ग्राम पडरिया निवासी कोंदा गोंड उर्फ अनिल एवं पिंन्टु साहु को पुलिस हिरासत में लेकर मोटर सायकल चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि सब्जी मार्केट बलौदा से एचएफ डिलक्स को दोनो साथ मिलकर चोरी करना बताए तथा पुलिस द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा एवं अन्य जगहो से घूम-घूम कर और भी 14 नग मोटर सायकल चोरी करना बताया और चोरी के मोटर सायकल को अपने कब्जे में छिपाकर रखना एवं एक मोटर सायकल को शंकर धनुहार निवासी कोटगढ को बिक्री करना बताए इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से कुल 15 नग किमती 6,45,000 रू को बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version