Site icon Grand Gumber News

जिले में औसत से अधिक बारिश दर्ज सबसे ज्यादा तखतपुर, सबसे कम कोटा में…

बिलासपुर :- जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1014.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 10 साल के औसत 948.9 मि.मी. से 65.6 मि.मी. अधिक है।अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1250.8 मि.मी. तखतपुर तहसील में और सबसे कम 763.4 मि.मी. कोटा में हुई है। वहीं बिलासपुर तहसील में 1186 मि.मी. और बेलगहना में 1188.7 मि.मी. बारिश दर्ज हुई।इसके अलावा बिल्हा में 970.5, मस्तूरी में 920.5, सीपत में 953, बोदरी में 975.5, बेलतरा में 968, रतनपुर में 998.4, सकरी में 1115 और पचपेड़ी में 884.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।

Exit mobile version