Site icon Grand Gumber News

जिले में धान खरीदी तेज, अब तक 52 हजार क्विंटल आवक सोमवार को रिकॉर्ड 70 हजार क्विंटल की तैयारी

जिले में धान खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले में कुल 52 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक दर्ज हुई है। आज एक ही दिन में 27,344 क्विंटल धान की खरीदी की गई।शनिवार और रविवार को अवकाश रहने के कारण खरीदी केंद्र दो दिनों तक बंद रहेंगे।

इसके बाद सोमवार को खरीदी फिर शुरू होगी, जिसके लिए किसानों ने बड़ी संख्या में टोकन कटवाए हैं।सोमवार के लिए कुल 70,185 क्विंटल धान का टोकन जारी हुआ है। इस दिन 140 में से 133 केंद्रों में खरीदी होगी, जबकि शेष 7 केंद्रों में भी प्रशासन ने पूरी तैयारियां सुनिश्चित कर ली हैं।

Exit mobile version