Site icon Grand Gumber News

जीआरपी की कब्जा बनी बाधा, रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के तहत बिल्डिंग खाली कराने की कवायद तेज

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने बनने वाली नई बिल्डिंग निर्माण की जद में आ रही एक पुरानी बिल्डिंग को जीआरपी नहीं छोड़ रही है।कब्जा किया गया बिल्डिंग जीआरपी को अलॉट नहीं है फिर भी उसके बदले में दूसरी बिल्डिंग की मांग की जा रही है ताकि कार्यालय को शिफ्ट किया जा सके।बुधवारी बाजार की जिन 18 दुकानों को तोड़ने की नोटिस दी गई है उनके साथ-साथ होटलों के पीछे स्थित एक पुरानी बिल्डिंग जिस पर जीआरपी का कब्जा है उसे भी तोड़ा जाना है। वहीं पर एक छोटा सा भवन आरपीएफ का भी है उसे भी तोड़ा जाना है।दोनों भवनों को खाली करने कहा गया है।

जीआरपी ने जिस बिल्डिंग को कब्जा किया है उसमें एक कमरे में कार्यालय है दूसरे कमरे का उपयोग आवासीय तौर पर किया जा रहा है। एक रूम का उपयोग भी जीआरपी भी अपने हिसाब से करती आ रही है।कब्जाये गए बिल्डिंग में जीआरपी के उप पुलिस अधीक्षक का कार्यालय है। इस बिल्डिंग को खाली कराने के लिए कुछ साल पहले भी रेलवे प्रशासन ने पहल की थी लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते मे चला गया।लेकिन वर्तमान में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास प्लान के तहत इस पूरे एरिया को पार्किंग बनाए जाने के लिए खाली करना आवश्यक है।इसलिए रेलवे प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।

Exit mobile version