Site icon Grand Gumber News

जीएम के फटकार के बाद यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से प्लेटफार्म नम्बर एक पर फास्ट फूड यूनिट का कराया जा रहा निर्माण।

जीएम के फटकार के बाद यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से प्लेटफार्म नम्बर एक पर फास्ट फूड यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। जहां से जनता खाना, वेज एवं नॉनवेज थालियों के साथ ताजा नास्ता भी यात्रियों को उपलब्ध कराया जायेगा।बताया जा रहा है कि इसमें तकरीबन 15 से 20 दिन का समय लगेगा।यानी कि आने वाले जुलाई महीने में इसका शुभारंभ किया जायेगा। गौरतलब है कि बीते दिनो एसईसीआर बिलासपुर की नई जीएम नीनु इटियेरा पदभार ग्रहण करने के बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची थी। जहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जनता खाना के लिए एक नई कैंटीन की शुरुआत करने निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में जीएम के निर्देश के बाद प्लेटफार्म नम्बर एक पर फास्ट फूड एवं शुद्ध भोजन के लिए फ़ूड यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही आगामी दिनो में लम्बे समय से बन्द कमसम एवं जन आहार को भी पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया जायेगा।

Exit mobile version