Site icon Grand Gumber News

जीएसटी बचत उत्सव में सीएम विष्णु देव साय का बाजार भ्रमण व्यापारियों-उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद, जीएसटी 2.0 को बताया ऐतिहासिक सुधार

नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लिया। जयस्तंभ चौक से गुरुनानक चौक तक हुए इस भ्रमण में व्यापारियों और आमजन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और ग्राहकों से सीधा संवाद कर जीएसटी 2.0 के लाभों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कर कटौती से हर परिवार को सालाना 3 से 5 हजार रुपये तक की बचत होगी, जबकि स्वास्थ्य और बीमा पर भी हजारों रुपये की राहत मिलेगी।

व्यापारियों ने बताया कि टैक्स घटने से बिक्री बढ़ी है और उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं तक में बड़ी बचत हो रही है। ग्राहक भी खुले तौर पर राहत महसूस कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार से उद्योग, निवेश और रोजगार में तेजी आएगी। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और “स्वदेशी खरीदो-स्वदेशी बेचो” का संकल्प लेने की अपील की।

Exit mobile version