Site icon Grand Gumber News

जीएसटी सुधार से आएगा आर्थिक क्रांति का दौर : मुख्यमंत्री साय ,किसानों, आम जनता और व्यापार जगत को मिलेगा सीधा लाभ…

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जीएसटी सुधार देश में आर्थिक क्रांति का सूत्रपात करेंगे। नवरात्रि से लागू होने वाले नए प्रावधानों से कर संरचना सरल होगी, आम जनता की बचत बढ़ेगी और व्यापार-उद्योग को नई दिशा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों के लिए यह सुधार वरदान है। ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे किसानों को हजारों रुपये की बचत होगी। वहीं स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर टैक्स समाप्त कर सामाजिक सुरक्षा व सस्ती चिकित्सा का रास्ता खुला है।साय ने कहा कि तेंदूपत्ता व लघु वनोपज पर टैक्स में छूट से आदिवासी संग्राहकों को लाभ होगा और कोयले पर सेस हटने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने जीएसटी सुधार को गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए सबसे बड़ा तोहफा बताया।

Exit mobile version