Site icon Grand Gumber News

जी न्यूज में खबर प्रसारित के बाद निगम हरकत में; एफडीआई गोदाम में रसूखदारों द्वारा दोबारा बाउंड्रीवॉल बनाने से गोदाम का रास्ता बंद हो गया था।

एफसीआई गोदाम व्यापार विहार में 65 साल पुराने निजी गोदाम के सामने रसूखदारों ने बाउंड्रीवाल बनाकर फिर से गोदाम का रास्ता बंद कर दिया है। नगर निगम ने पहले बाउंड्री वॉल को गिरा दिया था। इसके बाद फिर से दीवार खड़ी कर दी गई है। ज़ी न्यूज़ में खबर प्रसारित होने के बाद निगम के अधिकारी हरकत में आए और नोटिस देकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

एफसीआई गोदाम के पास एक पुराने गोदाम को घेर कर बाउंड्री वाल बना लिया गया था ,इसकी शिकायत निगम में की गई थी। निगम ने एक बार तोड़ दिया, लेकिन रसूखदार ने अपने पावर का प्रयोग करते हुए पुनः दीवाल उठा लिया हैं। ज़ी न्यूज़ की टीम ने पड़ताल में पाया कि रसूखदार के सामने निगम बौना नजर आ रहा है। खबर प्रसारित होने के बाद निगम अफसर हरकत में आये और अब मौके पर जाकर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब हैं कि पूर्व में निगम और पुलिस में शिकायत के बाद कार्रवाई हुई थी, लेकिन निगम दोबारा कार्रवाई नहीं कर रहा है। गोदाम संचालक का कहना है कि निगम बस स्टैंड के पास अवैध कबाड़ी दुकान को तोड़ सकता है ।तो अवैध बाउंड्रीवॉल को क्यों नहीं। शिकायत के बाद निगम ने शिकायतकर्ता से भी गोदाम का दस्तावेज मांगा था तो उन्होंने गोदाम का पूरा दस्तावेज भी सौंप दिया है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Exit mobile version