Site icon Grand Gumber News

जुलाई महीने से बिलासपुर से अंबिकापुर के बीच हवाई सेवा शुरू होने के संकेत।

जुलाई महीने में बिलासपुर से अंबिकापुर के बीच हवाई सेवा शुरू होने के संकेत हैं। प्रस्तावित हैदराबाद से बिलासपुर, अंबिकापुर से इसकी शुरुआत हो सकती है। इसका प्रस्ताव डीजीसीए को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। अंबिकापुर को उड़ान संचालित करने का डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद कोशिश की जा रही है कि बिलासपुर एयरपोर्ट से उसे जल्द जोड़ा जाए। एयरक्राफ्ट की कमी को देखते हुए एलाइंस एयर की कोशिश है कि बिलासपुर या जगदलपुर से संचालित होने वाली उड़न एक दूसरे से कनेक्ट की जाए।

Exit mobile version